बिहारशरीफ, जनवरी 31 -- नालंदा : 78 दिन में आधा भी नहीं हुई धान खरीद, 28 दिन ही शेष बिहारशरीफ। नालंदा जिले में सरकारी दर पर धान की खरीद बेपटरी हो गयी है। 78 दिन में महज 48 फीसदी यानी 55 हजार 783 टन धान की खरीद हुई है। जबकि, 28 फरवरी तक एक लाख 59 हजार 961 टन का लक्ष्य है। एफआरके (फोर्टिफाइड राइस कार्नेल्स) के पेच में चावल जमा करने की रफ्तार ठप पड़ गयी है। 828 टन एफआरके की मांग के विरुद्ध आपूर्ति सिर्फ 33 टन हुई है। अबतक करीब 1362 लॉट (एक लॉट 247 क्विंटल) धान खरीद की गयी है। जबकि, चावल सिर्फ 98 टन एसएफसी के गोदाम में जमा हुआ है। इसके कारण चक्रिय व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। नतीजा, पैक्स अध्यक्ष धान की खरीद करने में हाथ खड़ा कर लिये हैं। अन्नदाता उपज बेचने के लिए पैक्सों की खाक छान रहे हैं। लेकिन, कोई खरीदने को तैयार नहीं हैं। लाचारी ऐसी कि...