बिहारशरीफ, नवम्बर 14 -- नालंदा : श्रवण कुमार ने पहले राउंड में से बना ली बढ़त हर राउंड के साथ बढ़त होती रही मजबूत 10वें राउंड तक 11 से अधिक वोटों से थे आगे बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नालंदा विधानसभा क्षेत्र के जदयू के प्रत्याशी और निवर्तमान मंत्री श्रवण कुमार ने मतगणना के दौरान पहले ही राउंड से बढ़त बना ली थी। एक बार बढ़त बनाने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 10वें राउंड तक 11 हजार से अधिक वोटों से आगे हो गये थे। उनकी यह बढ़त अंत तक कायम रही। हर राउंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ा। 29वें राउंड की समाप्ति के बाद उन्होंने 32 हजार 851 वोट से जीत हासिल की। श्रवण कुमार को एक लाख चार हजार 942 वोट मिले। मतगणना के दौरान वे हमेशा शांत रहें। मीडियाकर्मियों के साथ बातें भी की। इस जीत के बाद उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि...