सासाराम, मार्च 8 -- रोहतास, हिन्दुस्तान टीम। प्रखंड में विभिन्न समाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम किया गया। रसूलपुर में मुखिया अनुराधा देवी के नेतृत्व में महिला विशेष ग्राम सभा की हुई,जिसमें पंचायत के विकास कार्यों में महिलाओं की भागदारी को लेकर चर्चा हुई। मुखिया ने कहा कि नारी से समाज का विकास होता है। चाहे एक परिवार हो या समाज, हिलाओं की भागेदारी के बिना विकसित समाज की परिकल्पना नहीं हो सकती। कहा जब एक बेटी शिक्षित होती है तो दो परिवारों के साथ समाज का विकास करती हैं। कहा सरकारों द्वारा महिलाओं के उत्थान के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हम सभी को अपनी बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देनी चाहिए। तभी समाज में समानता की परिकल्पना की जा सकती है। इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर सरकार और प्रशासन स...