रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने शनिवार को मायाटुंगरी में महिला दिवस पर कार्यक्रम किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जेएलकेएम सुप्रीमो सह डूमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। जयराम महतो ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समस्त नारी शक्ति को शुभकामना देता हूं। साथ ही जेएलकेएम नारी सुरक्षा को लेकर हमेशा संकल्पित रहेगी। नारी शक्ति केवल सृजन का आधार नहीं, बल्कि संकल्प, साहस और सफलता का प्रतीक है। महिलाएं हर क्षेत्र में नए कृतिमान स्थापित कर रही है। समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हम सभी संकल्प ले की महिलाओं का सम्मान अवसर, सम्मान और सशक्तिकरण प्रदान करने की दिशा में काम करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष जयंती कुमारी, सचिव सीता देवी, कोषाध्यक्ष विन...