कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- पिपरी थाने की पुलिस ने बल्हेपुर गांव स्थित दुर्गा पंडाल और चायल नगर पंचायत स्थित स्कूल में मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को मजबूत करना है। अभियान के तहत महिला उपनिरीक्षक सरिता, मुख्य आरक्षी रोहित, मुख्य आरक्षी उषा, महिला आरक्षी राखी, महिला आरक्षी ज्योति और एंटी-रोमियो स्क्वाड की टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। टीम ने महिला सशक्तीकरण के लिए शासन द्वारा चलाए गए सभी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस टीम ने बताया कि महिलाएं अक्सर संकोच के कारण अपनी समस्याओं को थाने में बताने से हिचकिचाती हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है। उन्होंने सभी महिलाओं और छात्राओं से निर्भीक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.