कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- सामुदायिक भवन कोसम इनाम में मिशन शक्ति (फेज-5) के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भरवारी नगर पंचायत अध्यक्ष कविता पासी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम हैं। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और आत्मनिर्भर बनकर समाज में उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि नारी समाज की आधारशिला है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है। उन्होंने कहा कि किसी भी संकट की स्थिति में महिलाएं तुरंत पुलिस से संपर्क करें, उनकी हर सम्भव मदद के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार है। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल प्रेमलता व स्वाती यादव ने महिलाओं और बालिकाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.