बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- बुलंदशहर, वरिष्ठ संवाददाता। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा गुरुवार को जिला महिला सम्मेलन का आयोजन डीएम रोड स्थित ग्रीन इंडिया पैलेस में किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिया अग्रवाल तथा जिलाध्यक्ष भाजपा विकास चौहान रहे। मुख्य अतिथि डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तिकरण भारत के विकास का प्रमुख आधार बन गया है। आत्मनिर्भर भारत तभी संभव है जब भारत की नारी सशक्त और आत्मनिर्भर बने। भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति अधूरी है। महिला मोर्चा की यह ऊर्जा और संगठनात्मक शक्ति ही आत्मनिर्भ...