बाराबंकी, मई 23 -- बाराबंकी। इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी संतोष सिंह ने अहिल्याबाई को भारतीय नारी शक्ति एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महिष्मति में साड़ी उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया। विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित किया और बाल विवाह पर रोक लगाकर नारी सशक्तिकरण की दिशा में कार्य किया। श्री सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई ने धर्म रक्षति रक्षित: के वैदिक उदघोष को न केवल जिया, बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया। जब विदेशी आक्रांता भारतीय मंदिरों को ध्वस्त कर रहे थे, तब रानी अहिल्याबाई ने बिना भय व दृढ़ इच्छाशक्ति और राजनीतिक स...