सिद्धार्थ, जनवरी 4 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ढेबरुआ चौराहा पर शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आयोजक राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फूले सामाजिक चेतना मंच ने शिक्षा व समाज में बेहतर योगदान पर दर्जनों लोगों को सम्मानित भी किया गया। शिक्षिका अनुराधा भारती ने कहा कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले सामाजिक सुधारिका व भारत की पहली महिला शिक्षिका के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने नारी सशक्तिकरण को मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि वह समानता, न्याय व करुणा के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रही हैं। शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकार के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उन्होंने काफी संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि बेटों के साथ बेटियों की शिक्षा जरूरी है, ताकि व...