कौशाम्बी, मार्च 9 -- नगर पालिका भरवारी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय द्वारा नायाब तरीके से मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने दर्जनों महिलाओं को वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। महिलाओं का सम्मान करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला ही इस देश की ताकत है। मौजूदा सरकार में लगातार महिलाओं के साथ दुराचार हो रहा है, यह बहुत ही दु:खद है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं को सम्मान दिलाने को लेकर सदैव तत्पर रही है। कार्यक्रम आयोजक महिला नेत्री रजिया बेगम ने कहा की हमारी मां, बहन व बेटियां ही घर का स्वाभिमान होती हैं। वह महिलाओं के अधिकार की लड़ाई जीवन पर्यंत लड़ती रहेंगी। इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, संगठन प्रभारी दीपक पाण्डेय, जिला महासचिव मोहम्मद आरिज, जिला सचिव श्याम सिंह भदौरिया, उ...