अंबेडकर नगर, जुलाई 22 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जलालपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत सुरहुरपुर व खालिस पुर में जन शिक्षण केन्द्र द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत नारी संघ की महिलाओं को पौध वितरित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कृपा शंकर मौर्य ने फलदार पौधों का वितरण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के आधार हैं। हमारे पूर्वजों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाया था। हमें उनके पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है तभी पर्यावरण की सुरक्षा हो सके गी। इस अवसर पर आम, सागौन, आवला, कटहल, अमरूद, करौंदा, नीबू के पौध वितरित किए गए। परियोजना समन्वयक राम स्वरूप ने कहा पौध लगाने के साथ उसकी सुरक्षा करना हम लोगों की जिम्मेदारी बनती है। हमें अपने घरों के आसपास व खेतों की मेड़ों पर पौध लगाने चाहिए। नार...