कौशाम्बी, मार्च 9 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नंदी वाणी पब्लिक स्कूल में शनिवार को महिलाओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी अवधेश चंद्र गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्षत भाजपा धर्मराज मौर्य ने किया। कार्यक्रम संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी केवल एक शब्द नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृत में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरूप माना गया है। जहां पर नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। यह स्पष्ट करता है कि बहुत लंबे समय से नारी के महत्व को रेखांकित किया जाता रहा है। यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियां और योगदान को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.