गिरडीह, मार्च 9 -- गिरिडीह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को समाहरणालय प्रागंण में जिला स्तरीय सम्मान समारोह किया गया। जिसमें जिला प्रशासन की महिला पदाधिकारियों, कर्मियों, महिला पुलिसकर्मियों के साथ समाज में बेहतर सेवा देनेवाली नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया। मौके पर प्रगतिशील समाज के विकास में बाधक बनी सामाजिक कुरीति भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई। महिलाओं के लिए मंईयां सम्मान योजना सहित सरकार से संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला उत्थान व उनकी सुरक्षा पर भी बल दिया गया। नुक्कड़ नाटक का इस दौरान आयोजन किया गया। मौके पर इंडियन आईडल सीजन 06 में पहुंचे रजत आनंद ने बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति दी। उन्होंने अपनी आवाज़ से समां बांधा। बच्चिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.