अलीगढ़, अगस्त 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस इस बार महिलाओं को आर्थिक आजादी भी दे रहा है। स्वतंत्रता दिवस की धूम पूरे जिले में है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जनपद की समूह की महिलाओं को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी मिली है। तिरंगा बनाकर महिलाएं आर्थिक रूप से सबल होंगी। जनपद के 150 से अधिक समूह 1500 से अधिक महिलाएं 5.50 लाख से अधिक तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं, जिसका 20 रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। पिछले 15 दिन से जिले में 1500 से अधिक अधिक महिलाएं दिन-रात तिरंगा बनाने में जुटी हैं। 5.50 लाख के लक्ष्य तिरंगा झंडा बनाने का महिला समूहों को दिया गया है। 13 अगस्त तक महिलाओं ने चार लाख से अधिक झंडे तैयार कर दिए थे। शासन स्तर से इन महिलाओं को 20 रुपये प्रति झंडे के हिसाब से भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में इन महिलाओं ...