सुल्तानपुर, मार्च 9 -- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया 12वीं कक्षा में प्रथम अर्पणा सिंह को रुपया 20 हजार का चेक दिया गया सुलतानपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के दस वर्ष पूर्ण होने पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर में नारी शक्ति और मेधावी छात्राओं को पुरस्कार-सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधि गण शामिल रहे। सम्मानित होने वाली महिला अधिकारियों में उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर वैशाली चोपड़ा, सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह, उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता चौरसिया, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, चित्रा वर्मा, वंदना यादव सहायक अभियन्ता, पीडब्लूडी, दिव्या सिंह, नीलिमा गुप्ता, निशा तिवारी खण्ड़ विकास अधिकारी, रिशा वर्मा...