बिजनौर, दिसम्बर 11 -- धामपुर। रामगोपाल रामचंद्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में "सप्तशक्ति संगम" कार्यक्रम उत्साह पूर्वक मनाया गया। देश की गौरवमय नारी शक्ति यथा रानी लक्ष्मीबाई, माता जीजाबाई, सावित्रीबाई फुले, कल्पना चावला, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, हरमनप्रीत कौर, व्योमिका सिंह एवं सोफिया कुरेशी जैसी आदर्श शक्तियों के जीवन प्रसंगों को स्मरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आज की नारी शक्ति को जागृत करना और मानव समाज की भावी पीढ़ी, देश व समाज के विकास में उनका सहयोगी बनना है। कार्यक्रम के अंत में संचालिका पूर्णिमा शर्मा ने सभी माता बहनों को संकल्प कराया मैं सृजन करता हूं। मैं अपने प्रति एवं भारतीय संस्कृति के प्रति गौरव का भाव रखूंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.