किशनगंज, मार्च 10 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर तेरापंथ भवन में समारोह का आयोजन किया गया। तेरापंथ धर्म संघ के महा सूर्य गुरुदेव आचार्य महाश्रमण के अनुकंपा से किशनगंज की धारा पर विराजित समाणी भावितप्रज्ञा, संघ प्रज्ञा, मुकुल प्रज्ञा के सानिध्य में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सामणी जी ने नमस्कार महामंत्र से की। जिसके बाद महिला मंडल की बहिनों ने नारी शक्ति पर प्रेरणा गीत प्रस्तुत किया। मंडल की अध्यक्षता कर रहीं संतोष देवी दुग्गड ने विराजित सामणी जी को वंदन करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया़ नारी शक्ति की प्रतीक के रुप में मौजूद लेखिका मिली कुमारी, कवियत्रीकुमारी निधि,डॉ़ शालिनी प्रसाद,वकील सोनी कौशल,समाज सेविका डॉ़ फरजाना बेगम,...