रांची, फरवरी 14 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद करते हुए कहा कि सुषमा स्वराज का नाम सामने आते ही एक सादगी और सौम्यता की प्रतिमूर्ति उभर आती है। वह बड़ी आसानी से अपने वाक-चातुर्य के बल पर विरोधियों को परास्त करने के लिए जानी जाती थीं। अपनी क्षमता और मेधा के आधार पर नारीशक्ति किस प्रकार राजनीति में अपना लोहा मनवा सकती है, इसका एक सफल उदाहरण सुषमा स्वराज हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विकास प्रीतम, हेमंत दास, अशोक बड़ाईक, पंकज सिन्हा, मनोज दूबे, सीमा सिंह, बबीता वर्मा, संजय जायसवाल, योगेंद्र लाल सहित कई उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...