रांची, जून 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जसपुरिया बीएड कॉलेज में अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो यदुनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि जसपुरिया बीएड कॉलेज के चेयरमैन जैलेन्द्र कुमार, रामसाय मुंडा और प्राचार्य अनिल कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। प्रो पांडेय ने कहा कि अहिल्याबाई की दृढ़ इच्छा शक्ति और उदार भावना ने उन्हें नारी से देवी का नाम दिया। मालवा की महारानी के जन्म के 300 साल बाद भी याद किया जाना नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। अहिल्याबाई आज भी महिलाओं के लिए प्रेरक हैं। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई नारियों के लिए आदर्श हैं। मौके पर प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रशिक्षु श्रुति वर्मा ने...