रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- पंतनगर, संवाददाता। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में मधु वाटिका, गौरा देवी प्रशिक्षण केंद्र और देवकीनंदन अग्रवाल ऑफ बाजपुर छात्र मनोरंजन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के त्रिशूल की शक्ति की भांति तीन महत्वपूर्ण लोकार्पण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। यह केंद्र रचनात्मकता, शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ाने वाले वातावरण को प्रोत्साहित करने में सहायक सिद्ध होंगे। कहा कि उत्तराखंड की नारी शक्ति आत्मनिर्भरता और सफलता की एक नई कहानी लिख रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से वार्ता कर उनके उत्पादों और उनकी आय के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने मधु वाटिका में पौधरोपण भी किया। इस दौरान राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.