अमरोहा, जनवरी 4 -- शनिवार को अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के बैनर तले माता सावित्रीबाई फूले की जयंती पर नगर में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फूले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि 03 जनवरी 1831 को नया गांव जिला सितारा महाराष्ट्र में जन्मीं माता सावित्रीबाई फूले देश की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारक, कवयित्री और महिलाओं के अधिकारों की अग्रणी योद्धा थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव फूले के साथ मिलकर 19 वीं शताब्दी में छुआछूत, जातिवाद, बाल विवाह और विधवा उत्पीड़न जैसी कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उनका जीवन महिला शिक्षा और सशक्तिकरण का प्रतीक है, जो आज भी लाखों महिलाओं को प्रेरित करता है। उनकी जयंती को बालिका शिक्षा दिवस...