औरंगाबाद, फरवरी 23 -- अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के द्वारा रविवार को नारी जागरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। नारी जागरण अभियान प्रतिनिधि लता जायसवाल, राजकुमारी शर्मा और जागृति शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ की गई। मुख्य अतिथि उपजोन प्रतिनिधि गायत्री देवी, जिला परिषद की उपाध्यक्ष किरण सिंह, डा. उजाला, लता जायसवाल, राजकुमारी शर्मा, जागृति शर्मा ने दीप जलाकर इसका उद्घाटन किया। रूबी सिंह, सुधा सिंह, श्रेया कुमारी, प्रिया कुमारी, ममता देवी, रिंकी देवी, रंगोली देवी, अनीता देवी, प्रियंका देवी, बिंदु देवी सहित अन्य लोगों ने मुख्य अतिथियों को चंदन तिलक लगा कर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रज्ञा गीत की प्रस्तुति हुई। स्वागत गान और नृत्य की प्रस्तुति साक...