देहरादून, फरवरी 4 -- राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन) की महिलाओं को फिल्म बॉर्डर-2 दिखाई गई। प्रशासन की ओर से राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र (नारी निकेतन), देहरादून की संवासिनियों के लिए एक विशेष पिकनिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत नारी निकेतन की संवासिनियों को क्रॉस रोड मॉल ले जाया गया, जहां उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर-2 दिखायी गई। स्थानीय होटल में उनके लिए लंच की व्यवस्था की गई। इस दौरान संवासिनियों के चेहरों पर खुशी, आत्मविश्वास एवं अपनत्व का भाव स्पष्ट रूप से झलकता रहा। बता दें कि जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में नारी निकेतन की संवासिनियों के मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज की मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.