बरेली, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को भाजपा कार्यालय पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने नारी का मतलब समझाया। कहा, नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। कार्यक्रम में शशि बाला राठी, डॉ. रश्मि शर्मा, सीमा प्रधान, अमिता अग्रवाल, प्रसि मित्तल, मंजू गोयल, नाजिया, अनीता यादव, सती सक्सेना, गीता गुप्ता और शालिनी जौहरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, विधायक एमपी आर्य, तृप्ति गुप्ता, श्रुति गंगवार, तेजेश्वरी सिंह, नीलम जेठा, रेखा श्रीवास्तव, देवेन्द्र जोशी आदि प्रमुख रू...