बलरामपुर, नवम्बर 25 -- तुलसीपुर,सांवाददाता। प्रांतीय नारी उत्कर्ष मशाल गायत्री शक्तिपीठ तुलसीपुर से लाकर बलरामपुर गायत्री शक्तिपीठ में स्थापित किया गया। समाजसेवी शेरावाली शुक्ला ने कहा कि शांतिकुंज हरिद्वार की प्रेरणा से प्राप्त यह नारी उत्कर्ष मशाल बलरामपुर जनपद के साथ पूरे प्रदेश की नारी शक्ति का पथ प्रदर्शन करते हुए उनके अंदर प्रेरणा का संचार करेगा। वरिष्ठ परिवराजक श्रीराम भारती जी ने कहा कि प्रांतीय नारी उत्कर्ष समारोह का भव्य कार्यक्रम बलरामपुर जनपद के देवीपाटन धाम में होगा। सद्वाक्य टेबल कैलेंडर, युग निर्माण साहित्य और सद्वाक्य स्टिकर देकर मुख्य अतिथि का सम्मान किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने तिलक व मंत्र पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। श्रीराम भारती, प्रदीप कुमार गोयल,संजय जायसवाल, अशर्फी लाल ,सतीश मिश्रा, महिला मंडल प्रभारी श्रीमती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.