गंगापार, अगस्त 11 -- नारीबारी में सोमवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा संयोजक प्रकाश शुक्ल प्रचंड तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष पाल की अगुआई मे निकाली गई। यात्रा सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी से शुरू हुई, जो बाजार के चारों ओर राष्ट्र गीत, झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, वन्दे मातरम, जय श्री राम, उदघोष के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने पद यात्रा किया। यात्रा वापस सर्वेश्वर हनुमान मंदिर पहुंची जहां प्रकाश शुक्ला प्रचंड ने कहा कि 15 अगस्त पर्व पर प्रत्येक घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाएं और 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाएं। इस मौके पर मुख्य रूप से आशीष पाल, वीरेंद्र शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र शुक्ल, दिवाकर त्रिपाठी, धर्मराज पाल, भारत निषाद, अक्षय विश्वकर्मा, दिलीप चतुर्वेदी, अं...