लखनऊ, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, संवाददाता। निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ में मां श्री सारदा देवी की 173वीं जन्मतिथि समारोह में शनिवार को भी कई धार्मिक आयोजन हुए। यहां दूर दराज से अधिक संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों की भागीदारी एवं जबरदस्त उत्साह के बीच मां का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथनंद महाराज ने कहा कि श्री मां सारदा देवी को दिव्य मां के सभी रूपों का अवतार माना जाता है, क्योंकि उनके जीवन ने सार्वभौमिक मातृत्व का प्रदर्शन किया, जिसमें असीम करुणा, आध्यात्मिक शक्ति और हर किसी में दिव्यता देखने की क्षमता शामिल थी। शनिवार सुबह शंखनाद व मंगल आरती के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण, नारायण सूक्तम का पाठ और जय जय रामकृष्ण भुवन मंगल का समूह में गायन किया गया। मठ सदस्यों में दीपाली बनर्जी, रीना मल्लिक, डॉ. शशि प्रभा गुप्ता, नीपा च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.