आरा, फरवरी 8 -- -धान की नई किस्म की अवधि 140 से 145 दिन में होगी तैयार-जयनारायण को वर्ष 2019-20 में किसानश्री से भी किया है सम्मानित आरा। निज प्रतिनिधि भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के भड़सर गांव निवासी लघु किसान जयनारायण चौधरी ने धान की नई किस्म नारायण भोग विकसित की है। नई किस्म के साथ वे गुरुवार को विवि पहुंचे। उन्होंने इसकी जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकार, नयी दिल्ली में रजिस्ट्रेशन करा रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया है। लघु किसान श्री चौधरी ने बताया कि उनके चाचा प्रो. चन्द्रशेखर चौधरी वनस्पति विज्ञान के विद्वान प्रोफेसर हैं। उनसे कृषि क्षेत्र में नया कुछ करने को ले काफी मार्गदर्शन मिला। उन्होंने समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया, जिसका परिणाम आज सामने है। बता दें कि चौधरी वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय क...