हमीरपुर, अक्टूबर 31 -- मौदहा, संवाददाता। सिजनौडा के बजरंग धाम मंदिर वार्षिक मेले में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद के प्रसंग का बखान किया गया। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को धर्म ज्ञान की सीख का आवाहन किया। कथा व्यास आचार्य संदीप महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है। वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही भक्त ध्रुव को पांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.