जमशेदपुर, फरवरी 17 -- नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में प्रसिद्ध राष्ट्रवादी कवयित्री एवं स्वतंत्रता सेनानी सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने उनके जीवन एवं साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभद्रा कुमारी चौहान न केवल एक महान कवयित्री थीं, बल्कि वे स्वतंत्रता संग्राम की निर्भीक सेनानी भी थीं। उनकी प्रसिद्ध कविता झांसी की रानी ने देशवासियों में स्वतंत्रता के प्रति उत्साह और वीरता की भावना जागृत की। वे महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में सक्रिय रहीं और कई बार जेल भी गईं। उनका जीवन त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत उदाहरण है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप...