महाराजगंज, जून 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के गंडक बीट के साधु घाट के पास नारायणी नदी के किनारे मगरमच्छ के 33 अंडे पाए गए। इन अंडों की निगरानी ढाई महीने से वन विभाग और डब्ल्यूटीआई की टीम कर रही थी। इन 33 अंडों में से 18 अंडों से मगरमच्छ के बच्चे बारी-बारी से कुछ समय के अंतराल में स्वस्थ हालत में निकले हैं। इन मगरमच्छ के बच्चों को वनकर्मियों की टीम ने मगरमच्छ प्रजनन केंद्र दर्जीनिया ताल में छोड़ दिया है। निचलौल रेंज के जंगल से सटे नारायणी नदी में पहले से ही मगरमच्छों का कुनबा है। मादा मगरमच्छ अक्सर अप्रैल महीने में अंडा देती है। वनकर्मियों और वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं के अनुसार इन मगरमच्छों ने बीते आठ अप्रैल को 33 अंडा दिया था। इन अंडों की उसी समय से नियमित निगरानी की जा रही ...