जामताड़ा, फरवरी 24 -- नारायणपुर में स्पर्श कुष्ठ खोज अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण 9 से 23 मार्च तक चलेगा कुष्ठ रोग खोज पखवाड़ा का दूसरा चरण नारायणपुर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निर्देश पर तथा स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग झारखंड के तत्वावधान में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्पर्श कुष्ठ रोग खोज अभियान पखवाड़ा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में एमओआईसी डॉ ए के सिंह, बीपीएम अखिलेश कुमार सिंह तथा एमपीडब्ल्यू प्रफुल्ल कुमार रवानी उपस्थित रहे। वहीं प्रशिक्षकों ने बताया कि कुष्ठ रोग खोज पखवाड़ा का दूसरा चरण 9 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा, जिसमें संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण में उपस्थित...