जामताड़ा, फरवरी 6 -- नारायणपुर में मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण, कई अनियमितताएं उजागर नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के कोरीडीह-वन, नारायणपुर, मदनाडीह, मंझलाडीह, नारोडीह, पोस्ता, पबिया, नावाडीह, कुरता एवं नयाडीह पंचायतों में गुरुवार को एक दिवसीय जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2024-25 के मनरेगा कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया। जन सुनवाई के दौरान कई पंचायतों में मनरेगा योजनाओं में मापी पुस्तिका (एमबी) प्रस्तुत नहीं किए जाने, सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने, दस्तावेजों का सही ढंग से संधारण नहीं होने तथा मापी पुस्तिका से अधिक राशि की निकासी जैसे गंभीर मामले सामने आए। कुछ मामलों में ज्यूरी टीम के सदस्यों ने जुर्माना लगाकर निपटारा किया, जबकि शेष मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए प्रखंड स्तरीय जन सुनवाई में भेज दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.