जामताड़ा, अगस्त 15 -- नारायणपुर में भाजपा की तिरंगा यात्रा, देशभक्ति नारों से गूंजा वातावरण नारायणपुर,प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारायणपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत नारायणपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से हुई, जो थाना मोड़, दलदला मोड़, बजरंग चौक होते हुए पुनः दुर्गा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम और वीर शहीद अमर रहें जैसे देशभक्ति नारे लगाते रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है, जिसकी रक्षा के लिए अनगिनत देशभक्तों ने प्राणों की आहुति दी है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय जवानों के शौर्य को भी देशवासियों के लिए गर्व का विषय बताया। मौ...