जहानाबाद, मार्च 20 -- रतनी, निज संवाददाता। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने गुरुवार को नारायणपुर पंचायत के सलेमपुर गांव में बैठक कर आग से बचाव के गुर सिखाए। अग्निशमन पदाधिकारी प्रभा कुमारी के निर्देश पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को आग से बचाव के कई तरीके बताए गये तथा अग्निक आनभ ने कहा कि ग्रामीणों में जागरूकता का अभाव रहने के कारण अगलगी की घटना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सुबह 9 बजे से पहले खाना बना लें, खाना बनाते समय सूती वस्त्र का ही इस्तेमाल करें। उन्होंने यह भी कहा खाना बनाते समय एक बाल्टी पानी आग के पास जरूर रखें ताकि आग लगने की स्थिति में तुरंत उसे बुझाया जा सके। वहीं खाना बनाने के बाद राख को अच्छी तरह से बुझाकर ही बाहर फेंके। इससे जहां आग से बचाव होगा वहीं आग लगने की स्थिति में तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को डायल 101 एवं 112 पर फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.