जामताड़ा, अगस्त 27 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर, पोखरिया, मिर्जापुर व नुरगी गांव में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। एएनएम बसंती मुर्मू, कुमारी अनुपम, ममता कुमारी और रिंकू कुमारी ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीटी बूस्टर आदि टीके लगाए। शिविर में महिलाओं को परिवार नियोजन की जानकारी दी गई तथा लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण कर स्थायी व अस्थायी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.