जामताड़ा, फरवरी 15 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि।नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कबरी (डुमरिया) गांव निवासी विजय कुमार हेंब्रम (लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय कुमार हेंब्रम बाइक से फतेहपुर जा रहे थे। इसी दौरान हाई स्कूल नारायणपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए नारायणपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। इधर सूचना मिलते ह...