जामताड़ा, जनवरी 28 -- नारायणपुर में कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 के नामांकन शुरू नारायणपुर,प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में नई उम्मीदों के साथ पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय नारायणपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 06 में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय प्रशासन ने विशेष रूप से अनाथ, सिंगल पैरेंट्स, आदिवासी, ट्रैफिकिंग से प्रभावित और गरीबी रेखा से नीचे रहने वाली बालिकाओं को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। इस संबंध में विद्यालय की वार्डेन पारुल माझी ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 6 में कुल 75 सीटें नामांकन के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें बीपीएल श्रेणी के लिए 18, एसटी के लिए 15, एसी के लिए 4, अल्पसंख्यक के लिए 26 और ओबीसी के लिए 12 सीटें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने आगे बताया कि नामांकन हे...