गया, फरवरी 4 -- प्रखंड के नारायणपुर-मखदुमपुर वियर बांध का जीर्णोद्धार कार्य को लेकर लघु जल संसाधन विभाग ने पौने नौ करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। निविदा की प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद लगभग तीन दशक से बंद योजना का कार्य शुरू कर दिया गया है। बांध के मुख्य मुहाने नारायणपुर गांव पास योजना कार्य को लेकर कच्चा माल छड़-सीमेंट आदि पहुंचना शुरू हो गया है। टनकुप्पा प्रखंड की बहुपयोगी योजना कार्य शुरू हो जाने से टनकुप्पा, फतेहपुर व मानपुर प्रखंड के किसानों में खुशी की लहर है। योजना कार्य पूरा हो जाने से संबधित तीन प्रखंड के दर्जनों गांव के हजारों एकड़ बंजर भूमि की सिंचाई सुविधा आसानी से उपलब्ध होंगी। लगभग 12 किलोमीटर में फैली वियर बांध के आहर-पइन श्रोतों की सफाई हो जाने से सालों भर खेतों की सिंचाई होंगी। क्षेत्र के किसानों को सभी प्रकार की फसलों...