घाटशिला, जनवरी 27 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के काशिदा पंचायत अन्तर्गत आदिम विकास पुस्तकालय बनटोला मे गणतंत्र दिवस समारोह सह 53 वां कुनाराम मुर्मू मेमोरियल वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। स्व. मुर्मू की धर्मपत्नी सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका फुलमनी मुर्मू नें राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरूआत की.इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता व रंगारंग पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस 26 जनवरी प्रतियोगिता रही। इसमें 35 प्रतिभागियों नें हिस्सा लिया। कड़ी स्पर्धा के बीच नारायणपुर के सलोनी मुर्मू मिस 26 जनवरी 2026 चुनी गई। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू नें विजेता को ताज़ पहनाया। जबकि खायरबनी के दिव्या सोरेन प्रथम उपविजेता और झापड़ीशोल की पूनम सोरेन द्वितीय उपविजेता चुनी गई। इ...