जामताड़ा, फरवरी 4 -- नारायणपुर,प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नारायणपुर प्रखंड के अर्जुनडीह समेत कुल चार गांवों में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम रेणु कुमारी, कुमारी अनुपम, रिंकू कुमारी एवं ममता कुमारी ने अर्जुनडीह, पल्टा, मुंडूडीह और चिहुंटिया गांव में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण किया। इस शिविर के दौरान एएनएम ने लाभुकों को टीकाकरण के फायदे बताते हुए ओपीभी, रोटा, पेंटावैलेंट, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर समेत अन्य आवश्यक टीके लगाए। साथ ही महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...