जामताड़ा, अगस्त 18 -- प्रखंड के सबनपुर समेत 22 गांवों में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। एएनएम टीम ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर, डीपीटी बूस्टर आदि टीके दिए। शिविर में महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई उपायों की जानकारी दी गई और लाभुकों के बीच किट का वितरण किया गया। मौके पर कई एएनएम व स्वास्थ्य सहिया उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.