जामताड़ा, फरवरी 2 -- नारायणपुर:अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5600 लीटर ईंधन जब्त नारायणपुर,प्रतिनिधि। नारायणपुर पुलिस ने सोमवार को देवलबाड़ी पंचायत अंतर्गत नयाडीह गांव में लंबे समय से संचालित अवैध पेट्रोल-डीजल कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई जिले के पुलिस अधीक्षक राज कुमार मेहता के निर्देश पर नारायणपुर थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान नयाडीह गांव में अवैध रूप से भंडारित पेट्रोलियम पदार्थ के करीब 28 छोटे-बड़े ड्रम से लगभग 5600 लीटर पेट्रोल-डीजल बरामद किया गया। इसके साथ ही मौके से एक लाख रुपए से अधिक नगद भी जब्त किया गया। यह कार्रवाई सोमवार दोपहर बाद शुरू हुई, जो देर शाम तक चली। मिली जानकारी के अनुसार यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित था। इससे पूर्व ...