बेगुसराय, फरवरी 7 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र में नारायणपीपर-परोरा पथ पर स्थित सोइन पुल के समीप गरही बहियार में हनुमान मंदिर के निकट शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी वार्ड संख्या-तीन निवासी उमाशंकर महतो के 25 वर्षीय पुत्र लालबाबू कुमार के रूप में की गई। घटना को लेकर जहां पुलिस इसे संदिग्ध सड़क हादसा मानकर जांच में जुटी है, वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फेंक देने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, लालबाबू कुमार अपनी पत्नी वंदना कुमारी और तीन छोटे बच्चों को समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरियारी स्थित ससुराल में छोड़कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय ही छौड़ाही थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.