मथुरा, फरवरी 10 -- माता पिता की डांट से नाराज होकर आई किशोरी को जीआरपी की टीम ने जंक्शन से बरामद कर लिया। किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दिल्ली के थाना सेक्टर 23 में दर्ज थी। जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम को गश्त के दौरान जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 8 पर एक किशोरी यहां वहां घूमती मिली। टीम में शामिल महिला हैड कांस्टेबल रीना ने किशोरी से परिजनों के बारे में जानकारी की तो वह रोने लगी। टीम उसे थाने लेकर आई और उससे विस्तार से जानकारी की। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। माता पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह घर से निकल आई है। किशोरी ने अपने परिजनों का फोन नम्बर टीम को दिया। महिला हैड कांस्टेबल ने किशोरी के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि किशोरी के लापता हो जाने के बाद सेक्टर 23 थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई ...