नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बीआर चोपड़ा की महाभारत में कर्ण का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर पंकज धीर का निधन आज यानी 15 अक्टूबर को निधन हो गया। पंकज धीर लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। पंकज एक बेहद टैलेंटेड एक्टर थे। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार किरदार निभाए। पर उन्हें पहचान मिली बीआर चोपड़ा के कर्ण से। महाभारत में पंकज धीर ने कर्ण का किरदार निभाया था। वो रोल इतना पॉपुलर हुआ था कि किताबों में कर्ण के चेहरे पर पंकज धीर का चेहरा छपता था। पर क्या आप जानते हैं कि पंकज धीर को कर्ण से पहले अर्जुन का रोल मिला था। उन्होंने अर्जुन के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। हालांकि, उन्होंने मूछ कटाने से मना कर दिया था, इस वजह से उन्हें ये रोल नहीं मिल पाया था।पंकज को ऑफर हुआ था अर्जुन का रोल Lehren से पुराने इंटरव्यू में खास बातचीत में पंकज धीर ने इस बारे ...