मेरठ, फरवरी 2 -- एसआईआर के नोटिस की सुनवाई में लापरवाही बरतना मेरठ जिले में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को भारी पड़ गया। वह बिना किसी सूचना के तीन दिन की छुट्टी पर चले गए थे। सोमवार को लौटे तो एसडीएम ने नाराजगी जताई और बिना कुछ बात किए पुलिस हिरासत में थाने भेज दिया। चार घंटे थाने में वह बैठे रहे। बाद में उनका मेडिकल कराकर छोड़ दिया गया। सरधना तहसील में एसआईआर के बाद जारी हुए नोटिस की सुनवाई चल रही है। एसडीएम के अलावा तहसीलदार व अन्य अधिकारी इस काम में लगे थे। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम मोहन अस्थाना को सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी(एईआरओ) के काम में लगाया गया था। तहसील सभागार में उनकी ड्यूटी लगी थी। तीन दिन पूर्व वह बिना बताए अनुपस्थित हो गए जिसके चलते सुनवाई के लिए आने वाले वोटरों को परेशान होना पड़ा। एसडीएम ने तुरंत नायब तहसीलदार भूपेंद्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.