आजमगढ़, फरवरी 6 -- बूढ़नपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बूढ़नपुर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने थानाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज होकर शुक्रवार को बूढ़नपुर सीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने अतरौलिया थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि बार की अधिवक्ता संगीता कुमारी ग्राम सिहोरा थाना अतरौलिया निवासिनी के साथ विपक्षों द्वारा मारपीट की गई और उनकी भूमिधरी की जमीन पर पुलिस की मिली भगत से कब्जा किया जा रहा है। साथ ही अधिवक्ता की जमीन में रास्ता बनाया जा रहा है। विरोध करने पर विपक्षियों ने अधिवक्ता के परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिए और पुलिस ने महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता की। अधिवक्ताओं ने शिकायती पत्र सीओ बूढ़नपुर अजय कुमार को दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.