सहारनपुर, मई 26 -- सहारनपुर विश्व संवाद केन्द्र सहारनपुर के तत्वाधान में नारद जयंती एवं हिंदी पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देवऋषि नारद को आदि पत्रकार बताया गया। जेवी जैन महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ देवऋषि नारद और भारत माता के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रमोद ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रकाश डाला। जिला प्रचार प्रमुख अनुराग माहेश्वरी ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता लोकतंत्र की प्राणवायु है। इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष वीरेंद्र आजम, विभाग कार्यकारिणी सदस्य आनंद तायल, संघचालक बृज पाल, संघचालक प्रमोद, विभाग सह प्रचार प्रमुख विश्वबंधु, महानगर व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र अरोडा, जिला प्रचार प्रमुख मंयक त्यागी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.