मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- शहर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी में महर्षि वाल्मीकि जयंती अत्यंत श्रद्धा और प्रेरणा के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था चेयरमैन डा. अशोक कुमार एवं वाइस प्रेसिडेंट डा. किरन सौजिया ने महर्षि वाल्मीकि और माता सरस्वती के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर किया। चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार ने वाल्मीकि जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रारंभिक नाम रत्नाकर रखने वाले वाल्मीकि जी ने महान ऋषि नारद के उपदेश से आत्मिक जागरण प्राप्त किया और विश्व का प्रथम महाकाव्य रामायण रचा। वाल्मीकि जी का संदेश है कि व्यक्ति अपने कर्म और संकल्प से महान बनता है। प्रधानाचार्य जोस जोसेफ ने विद्यार्थियों को आत्मबल, संयम और सत्य के प्रति दृढ़ संकल्प विकसित करने की प्रेरणा दी। अध्यापकगणों ने भी छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.